फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police officer who kicked the bike and misbehaved was present in the line.

Bareilly News: लात से बाइक गिराने व दुर्व्यवहार करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 24 Oct 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The police officer who kicked the bike and misbehaved was present in the line.
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा बाजार में लोगों की बाइक को लात मारकर गिराने वाले और दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा नरेंद्र राघव को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

भाई दूज की खरीदारी के लिए देवचरा बाजार में बुधवार को लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। भमोरा थाने का सीनियर सब इंस्पेक्टर नरेंद्र राघव देवचरा बाजार आया और लोगों से गालीगलौज करते हुए सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक को लात मार कर गिराने लगा। लोगों के विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

दरोगा की करतूत का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने सीओ आंवला नितिन कुमार को जांच का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट मिलने पर दरोगा नरेंद्र राघव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यदि कहीं कोई गलत कर रहा है तो पुलिसकर्मी वैधानिक तरीके से कार्रवाई करें। मगर, उसकी आड़ में बदसलूकी कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed