{"_id":"66c289fe2f88e0998302f7b5","slug":"the-play-rang-de-basanti-chola-reminded-of-jallianwala-bagh-massacre-bareilly-news-c-4-lko1018-461997-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिला गया नाटक ‘रंग दे बसंती चोला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिला गया नाटक ‘रंग दे बसंती चोला’
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में रविवार की शाम नाटक ‘रंग दे बसंती चोला’ का मंचन किया गया। नई दिल्ली के थिएटर लीला एक्टिंग स्टूडियो की ओर से प्रस्तुत भीष्म साहनी के लिखित और वरुण शर्मा के निर्देशित नाटक ‘रंग दे बसंती चोला’ 13 अप्रैल 1919 की जलियांवाला बाग नरसंहार की दिल दहला देने वाली घटनाओं को प्रदर्शित करता है।
यह नरसंहार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया, जिसने देश को उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पीड़ितों, बचे लोगों और उनके परिवारों पर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव का भी पता लगाता है। नाटक में राहुल, आर्यन अग्निहोत्री, संभव गुप्ता, ईशान जैन, दिव्या पटेल, मानस राज और रश्मी ने बेहतरीन अभिनय किया।
इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, उषा गुप्ता, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डाॅ. रजनी अग्रवाल, डाॅ. एमएस बुटोला, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता, डाॅ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद