फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The plans were carried out by using minors as a front, miscreants pelted stones at the police team.

Bareilly News: नाबालिगों को आगे कर मंसूबों को दिया अंजाम, खुराफातियों ने पुलिस टीम पर बरसाए पत्थर

Sun, 28 Sep 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The plans were carried out by using minors as a front, miscreants pelted stones at the police team.
बरेली। मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने नाबालिगों को आगे कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इस्लामिया मैदान पहुंचने की होड़ में भीड़ अफसरों और फोर्स की मौजूदगी में ही अराजकता पर उतारू हो गई। नावल्टी तिराहे के पास पुलिस अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

नौमहला मस्जिद से रजा मस्जिद के बीच मौलाना तौकीर की सक्रियता वाले इलाके में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया था। इस इलाके की मस्जिदों में नमाज का वक्त आमतौर पर एक से तीन बजे तक रहता है। मौलाना इस दौरान दिखाई नहीं दिए। उनके समर्थक सुबह का उनका वीडियो देखकर दोपहर करीब एक बजे नमाज के लिए नौमहला मस्जिद की ओर जाने लगे। आमतौर पर मौलाना इसी मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं।
विज्ञापन

नौमहला मस्जिद गेट पर खड़े एसपी यातायात अकमल खान ने लोगों को घर लौटने के लिए कहा। इस पर कुछ लोग लौट गए, लेकिन कुछ किशोर और नौजवान मौलाना को बुलाने की मांग करने लगे। यहां मौजूद डीआईजी अजय साहनी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। एक बार भीड़ वहां से लौट भी गई, लेकिन दोबारा नाबालिगों को आगे कर लब्बैक और आई लव मोहम्मद के नारे लगाने लगे। कई ने डीआईजी व एसपी सिटी की मौजूदगी में हूटिंग भी की। तब पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिया मैदान जाने पर अड़े, फिर चप्पल छोड़ भागे
दोपहर बाद तीन बजे कुतुबखाना व बिहारीपुर से एकजुट होकर इस्लामिया कॉलेज मैदान की ओर बढ़ रही भीड़ को पुलिस ने खलील स्कूल तिराहे के पास रोकने की कोशिश की। वहां कुछ देर तनातनी के बाद युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ दंत चिकित्सक डॉ. जीके सक्सेना मेमोरियल क्लीनिक में घुसी और बाहरी हिस्से में लगे शीशे तोड़ दिए। दुकान के बाहर खड़ी दो बाइकें भी तोड़ दीं। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पत्थरबाजी शुरू कर दी। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें पुलिस भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। तमाम लोग अपनी चप्पल और जूते से लेकर टोपी व हेलमेट तक छोड़ भागे।

एसपी सिटी को निशाना बनाकर किया पथराव
डीआईजी और एसपी सिटी खलील स्कूल के पास हंगामा रुमने के बाद कोतवाली के पास आ गए। नारेबाजी करती भीड़ यहां भी पहुंच गई। महादेव पुल के ऊपर और नीचे दोनों ओर भीड़ थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नेतृत्व कर रहे लोगों ने किशोरों को आगे कर दिया। इनमें कुछ के हाथ में पत्थर तो कुछ के हाथ में आई लव मोहम्मद लिखी तख्यियां थीं। इन्होंने एसपी सिटी को निशाना बनाकर पत्थर फेंकने शुरू किए तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे भगदड़ मची। साथ ही, लाठीचार्ज करके पुलिस ने रास्ता खाली करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed