फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The picture of 35 villages of BDA will improve, development will gain speed

Bareilly News: बीडीए के 35 गांवों की संवरेगी तस्वीर, विकास को मिलेगी रफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The picture of 35 villages of BDA will improve, development will gain speed
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुए 35 गांवों की तस्वीर संवारने और विकास को रफ्तार देने की तैयारी की है। सबसे पहले महायोजना बनेगी। इसके लिए पांच फर्मों ने प्रस्ताव दिए है। इन फर्मों की क्षमता योग्यता का परीक्षण शुरू हो चुका है। इसके बाद वित्तीय क्षमता का परीक्षण होगा। किसी एक फर्म को जिम्मेदारी मिलेगी। महायोजना में भू-उपयोग चिह्नित हो जाएगा। यह गांव नियोजित विकास की ओर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

शासन की स्वीकृति पर जून 2024 में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की सीमा में सदर तहसील के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर के 16 गांव शामिल किए गए थे। अब इन गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान (महायोजना) बनाई जानी है। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। चयनित फर्म स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी। इसके साथ ही भू-उपयोग चिह्नित हो जाएगा। कहां कैसे आबादी बसेगी। कौन सा इलाका ग्रीन बेल्ट रहेगा, कहां इंडस्ट्री लग सकेगी। इसके लिए महायोजना में भू-उपयोग चिह्नित होगा। महायोजना में जरूरी प्रावधान किए जाएंगे। मुख्य नगर नियोजक ने अजय सिंह ने बताया कि फर्म का चयन होने के बाद महायोजना बनेगी और भू-उपयोग के अनुसार ही निर्माण कार्य हो सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
35 गांव
1.5 लाख से अधिक आबादी
----------
इन गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार
सदर तहसील के गांव : लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी।

आंवला तहसील के गांव : अखा एहतमाली, अखा मुस्तकिल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुआ, सरदार नगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढ़रई कुइयां, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर तहसील के गांव : दहलऊ, समोची, खमरिया, वाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सराय पट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा, इनायतपुर, मकसूदनपुर, रसुइया, नवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed