फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The person who threatened to behead the CM came out of the jail limping.

Bareilly News: सीएम का सिर कलम करने की धमकी देने वाला हवालात से लंगड़ाते हुए निकला

Sun, 12 Jan 2025 10:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:01 AM IST
विज्ञापन
The person who threatened to behead the CM came out of the jail limping.
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने, महाकुंभ और रामलला मंदिर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोपी मेहनाज उर्फ फैज को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हवालात से निकलते हुए उसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह हाथ जोड़कर लंगड़ाते हुए चल रहा है। कह रहा, गलती हो गई साहब... माफ कर दो। अब वह सबका सम्मान करेगा। सोशल मीडिया पर कभी कोई पोस्ट नहीं डालेगा। चर्चा है कि थाने में उसकी जमकर खबर ली गई है।
विज्ञापन

आरोपी मेहनाज किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी का निवासी है। उसकी आईडी से सोशल मीडिया पर एक साथ कई आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं थीं। इसमें सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ पर टिप्पणी की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी का सिर कलम करने की धमकी भी दी गई थी। आरोपी ने राम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 मंदिर का आखिरी साल है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने शुक्रवार रात पुरानी लोको कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रात भर वह हवालात में रहा। इस दौरान पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के लोगों ने उससे पूछताछ की। शनिवार को हवालात से जेल भेजे जाने के दौरान का उसका वीडियो वायरल हो रहा है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनपढ़ है फैज पर लिखा प्रतिष्ठित स्कूल का नाम
आरोपी फैज के सोशल मीडिया अकाउंट को पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने चेक किया तो लगा कि वह पढ़ा-लिखा है। उसने अपने प्रोफाइल में प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा लेने का जिक्र भी किया है। पूछताछ में पता चला कि फैज अनपढ़ है। उसके पिता बानखाना में चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। वहीं पर वह भी बैठता है।
संगठनों ने जताया था आक्रोश
सोशल मीडिया पर कुछ ही अंतराल में आईं भड़काऊ पोस्ट पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया था। विहिप से जुड़े आचार्य केके शंखधार ने इसे जिहादी मानसिकता करार देकर एडीजी, आईजी और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कुछ ही घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमर उजाला ब्यूरो

--
प्रेमनगर थाने में आरोपी मेहनाज उर्फ फैज के खिलाफ जानलेवा हमले की धमकी देने व सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने दूसरे धर्म, मंदिर और मुख्यमंत्री पर अनर्गल व भड़काऊ टिप्पणी की थी। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है।
- पंकज श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रथम

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed