फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The people of Khanqah Niazia wore mystic veneer

खानकाह नियाजिया के लोगों ने धारण किए फकीरी लिबास

Tue, 25 Aug 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
The people of Khanqah Niazia wore mystic veneer
दुआ करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। मोहर्रम पर अजादारी का सिलसिला बदस्तूर जारी है, इसी कड़ी में खानकाह नियाजिया के लोगों ने फकीरी लिबास धारण कर लिया है। वहीं शिया हलकों में मातमो मजलिस का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की याद में इन दिनों शहर में कोरोना के चलते सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मोहर्रम मनाया जा रहा है। इस सिलसिले में मोहर्रम का चौथा दिन खानकाह नियाजिया में खास रहा, यहां सोमवार को खानवादों और शहर के कई मुरीदों ने हरे रंग का फकीरी लिबास पहन लिया है और गमे हुसैन में डूब गए हैं। खानकाह का इमामबाड़ा भी खोल दिया गया है और यहां नियाज नजर का सिलसिला शुरू हो गया है। अलबत्ता अकीदतमंदों के भीड़ में आने पर पाबंदी रखी गई है, जबकि लंगर का सिलसिला पहली मोहर्रम से बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का कहना है कि लोग इमाम हुसैन की याद में अपने घरों पर नियाज नजर करें, यदि कुछ और अकीदतमंद आना चाहें तो उनकी संख्या दो-तीन से अधिक न हो। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सामाजिक दूरी का पालन और जब बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर छोड़ें। उधर, शिया हलकों में पहली मोहर्रम से चल रही अजादारी बदस्तूर कायम है। सोमवार को भी इमामबाड़ा और कई घरों पर मजलिस मातम का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed