फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The people of Hajipur are also troubled by the menace of dogs

Bareilly News: कुत्तों के आतंक से हजियापुर के लोग भी परेशान

Tue, 14 Mar 2023 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The people of Hajipur are also troubled by the menace of dogs
बरेली। शहर के हजियापुर में भी कुत्तों का आतंक है। कूड़े के ढेर पर डटे कुत्तों के झुंड कब हमला कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता रहती है। इसके बावजूद नजर निगम कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

हजियापुर में घनी आबादी है। कई-कई दिन तक कूढ़े का उठान भी नहीं होता। यही कूड़े के ढेर कुत्तों का ठिकाना बन गए हैं। बाइक सवारों को ये अक्सर दौड़ा लेते हैं। कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। मोहल्ले के अशफाक, अकबर, विक्की आदि का कहना है कि नगर निगम की टीमें मोहल्ले में कभी कुत्तों को पकड़ने नहीं आतीं।
विज्ञापन

-------------
आईवीआरआई में भी कुत्तों की वैक्सीन नहीं
बरेली। आईवीआरआई में पॉलीक्लीनिक तो है, लेकिन यहां भी कुत्तों को लगाई जाने वाली वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। नगर निगम की ओर से इनके बधियाकरण की रफ्तार पहले से ही धीमी है। दूसरी ओर नगर निगम भी कुत्तों को वैक्सीन नहीं लगा रहा। पालतू कुत्तों का पंजीकरण न कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो
झुंड में करते हैं हमला, नहीं मिलता संभलने का मौका
हजियापुर में आवारा कुत्तों का आतंक है। ये झुंड में हमला करते हैं तो संभलने का मौका नहीं मिलता। हजियापुर में नगर निगम की टीम भी कुत्तों को पकड़ने नहीं आती।
- अशफाक खान, हजियापुर
फोटो-
आवारा कुत्ते कुड़े के ढेर को फैलाते रहते हैं। आने-जाने वालों पर अचानक भौंकते हैं। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। हजियापुर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

- अकबर खान, हजियापुर
-----------
वर्जन-
कुत्तों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बधियाकरण भी किया जा रहा है। पालतू कुत्तों को लेकर भी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उनका पंजीकरण और वैक्सीनेशन भी कराएं।- अदित्य तिवारी, सीवीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed