{"_id":"68a39645211b3e484004f4ca","slug":"the-passenger-said-the-loco-pilot-does-not-know-how-to-drive-a-train-another-one-should-be-sent-bareilly-news-c-4-vns1074-706650-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यात्री बोला... लोको पायलट को ट्रेन चलानी नहीं आती, दूसरा भेजा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यात्री बोला... लोको पायलट को ट्रेन चलानी नहीं आती, दूसरा भेजा जाए
विज्ञापन
बरेली। रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद यात्री ने कहा कि लोको पायलट को ट्रेन चलानी नहीं आती, ऐसे में दूसरा चालक भेजा जाए। कॉल करने वाले ने ट्रेन का नाम व नंबर नहीं बताया। जीआरपी अब उसकी पहचान में जुटी है। अनुमान है कि नशे में यात्री ने कॉल की होगी।
रविवार देर रात रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि जिस ट्रेन में मैं सफर कर रहा हूं, उसका लोको पायलट ठीक से ट्रेन नहीं चला रहा है। वह कभी ट्रेन की गति तेज तो कभी धीमी कर देता है। उसे ट्रेन चलानी नहीं आती है ऐसे में दूसरा ड्राइवर भेजा जाये।
कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने पूछा कि आप किस ट्रेन में हैं नाम और नंबर बताएं तो यात्री ने उनकी एक भी ना सुनी। पूछने पर उसने नाम बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि मेरी शिकायत दर्ज करो और समस्या का समाधान कराओ। जीआरपी इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि बातों से लग रहा है कि यात्री शराब के नशे में है। उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद