{"_id":"61a7d9f46ff51d643d6dc8fe","slug":"the-operator-molested-the-msc-student-in-the-roadways-bus-bareilly-news-bly467882514","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में परिचालक ने की एमएससी की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में परिचालक ने की एमएससी की छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन
rape case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर में बस से उतरते समय पकड़ लिया छात्रा को
छात्रा का आरोप- बैंक के गार्ड ने नहीं की मदद
फरीदपुर। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से लौट रही एमएससी की छात्रा के साथ रोडवेज बस से उतरते समय परिचालक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों ने परिचालक को पकड़ लिया। पास में ही मौजूद एक बैंक के गार्ड से आरोपी को पकड़कर थाने ले चलने को कहा, लेकिन उसने आरोपी को छोड़ दिया। इस मामले में फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छात्रा के पिता ने फरीदपुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनकी पुत्री रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही है। बुधवार दोपहर छात्रा रोडवेज बस संख्या यूपी 27टी 5223 से फरीदपुर लौट रही थी। स्टापेज पर बस रुकी तो छात्रा उतरने लगी। इसी दौरान परिचालक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो बस में बैठे लोगों ने उसे छुड़ाया। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ लिया। छात्रा पास में ही आईसीआईसी बैंक पर तैनात होमगार्ड के पास मदद के लिए गई और होमगार्ड से आरोपी को थाने ले चलने के लिए मदद मांगी। आरोप है कि होमगार्ड ने परिचालक को वहां से जाने दिया।
छात्रा ने घर जाकर पूरी बात परिजन को बताई। तब पिता बेटी को लेकर फरीदपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर फरीदपुर अजय पाल सिंह ने बताया कि बस से उतरते समय छात्रा का परिचालक से कुछ विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।