{"_id":"61c4ce6fe3ae4b1f1a40a194","slug":"the-operation-of-trains-remained-affected-for-the-third-day-due-to-the-farmers-agitation-in-punjab-bareilly-news-bly470205151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के किसान आंदोलन से तीसरे दिन भी प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के किसान आंदोलन से तीसरे दिन भी प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पंजाब में किसानों के रेल पटरियों पर बैठकर आंदोलन करने से प्रदर्शन के चलते तीसरे दिन भी ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। प्रदर्शन के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट कर दीं। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों में 15934 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस और 15933 अमृतसर एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट करने की योजना बनाई गई थी। देर रात इसकी सूचना आने के बाद जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। टिकट रिफंड के लिए काउंटर बनाया गया। मंगलवार की तरह यात्री हंगामा न कर दें, इसे देखते हुए आरपीएफ भी तैनात कर दी गई। हालांकि इनमें से एक भी ट्रेन जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट नहीं हुई। अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से 10 बजकर नौ मिनट पर जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन रुड़की के लिए रवाना कर वहीं शार्ट टर्मिनेट की गई। तिनसुकिया एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची ही नहीं, हालांकि रेलवे के एप पर यह ट्रेन बरेली जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होना दर्शाया गया। कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को भटकना पड़ा। संवाद