{"_id":"6a1349ac07a8417e1c0b95f8","slug":"the-obstacle-of-an-incomplete-road-in-the-path-of-faith-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102909-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आस्था की राह में अधूरी सड़क का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आस्था की राह में अधूरी सड़क का रोड़ा
Mon, 25 May 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 25 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सिरौली। जेठ दशहरा पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले 50 से ज्यादा गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था की राह में अधूरी सड़क का रोड़ा है। रामगंगा मोड़ से घाट तक अधूरी बनी सड़क परेशानी का सबब बनेगी। इस 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण दो साल से अधर में अटका है।
नगर पंचायत ने दो साल पहले 900 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये का बजट जारी करके टेंडर किया था। हालांकि सड़क रामगंगा मोड़ तक 600 मीटर लंबी ही बन सकी। आगे 300 मीटर तक का निर्माण किसानों के विरोध के कारण रोक दिया गया। किसानों ने हवाला दिया कि उनके खेत में होकर रास्ता जा रहा है।
सड़क का पूरा निर्माण कराने के लिए पशुधन मंत्री ने भी एसडीएम से कई बार कहा लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस सड़क से श्मशान घाट का रास्ता जुड़ा है। इसी सड़क से जायद फसलों का परिवहन होता है। ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरने के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सोमवार को जेठ दशहरा पर क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों के लोग गंगा स्नान के लिए जाएंगे। उनको इसी मार्ग से गुजरना है।
विज्ञापन
इस बाबत एसडीएम विदुषी सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि फिलहाल गंगा स्नान के मद्देनजर सड़क को जेसीबी से सही कराया गया है। सड़क का निर्माण पूरा कराने के लिए किसानों से बातचीत की जा रही है।