{"_id":"676dc8ac961d6e468d036d58","slug":"the-number-of-roadways-buses-will-be-increased-on-routes-with-high-passenger-traffic-bareilly-news-c-4-lko1064-549174-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ज्यादा यात्रियों वाले मार्गों पर बढ़ाई जाएगी रोडवेज बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ज्यादा यात्रियों वाले मार्गों पर बढ़ाई जाएगी रोडवेज बसों की संख्या
विज्ञापन
कई मार्गों पर बसों की संख्या ज्यादा, यात्री कम होने से घटा लोड फैक्टर
बरेली। परिक्षेत्र के कई मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने संबंधी शिकायत आने वाले दिनों में दूर होने की उम्मीद है। रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो ऐसे मार्गों पर बसों की संख्या कम करेंगे जहां यात्रियों की संख्या कम है। इसके स्थान पर ऐसे मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है।
परिवहन निगम मुख्यालय ने परिक्षेत्र में सभी मार्गों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, कई मार्गों पर बसों की संख्या ज्यादा है। यात्री कम होने से रोडवेज का लोड फैक्टर गिर रहा है। दूसरी ओर कई मार्गों पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों में टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है। इन मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या सीमित है, लेकिन लोड फैक्टर अच्छा आ रहा है।
बरेली-बीसलपुर, बरेली-फर्रुखाबाद, बरेली-पीलीभीत-टनकपुर, बरेली-बदायूं-कासगंज, बरेली-आंवला-रामपुर, बरेली-देवचरा-दातागंज ऐसे मार्ग हैं जहां बसों की संख्या कम है। आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि चारों डिपो में मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। किस मार्ग पर लोड फैक्टर ज्यादा है और किस पर कम यह भी देखा जा रहा है। इसके बाद ज्यादा सवारियों वाले मार्गों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। संवाद