{"_id":"65f49a83af9d7eb3cd0c88e4","slug":"the-number-of-players-was-less-now-trials-will-be-held-again-bareilly-news-c-4-noi1138-363771-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खिलाड़ियों की संख्या रही कम, अब दोबारा होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खिलाड़ियों की संख्या रही कम, अब दोबारा होंगे ट्रायल
Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए विगत दिनों ट्रायल कराए गए थे। इसमें निर्धारित संख्या में खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने पर 17 से 21 मार्च तक दोबारा ट्रायल कराए जाएंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों की संख्या कम होने से अब दोबारा आयोजन किया जा रहा है। इसमें 12 वर्ष से कम आयु के बालक व बालिकाओं के लिए जिम्नास्टिक के जिला स्तरीय ट्रायल आगरा में व तैराकी के ट्रायल मेरठ में 17 मार्च को होंगे। 18 को मंडल स्तरीय, 20-21 को राज्य स्तरीय ट्रायल होंगे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक/बालिका तीरंदाजी का ट्रायल सोनभद्र में, बास्केटबॉल का आजमगढ़ में, टेबल टेनिस व हैंडबॉल का अयोध्या में, वॉलीबाल का लखनऊ में, जूडो (बालक) का सहारनपुर में और हॉकी (बालिका) का झांसी में 17 से 21 मार्च के बीच होगा। कुश्ती (बालिका वर्ग) का 17 से 20 मार्च को गोरखपुर में ट्रायल होगा। प्रतियोगिता में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेगा।