फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The news was given before Dabish .. smuggler escaped by pouring oil on the stairs

दबिश से पहले ही दे दी गई खबर.. सीढ़ियों पर तेल डाल भाग गया तस्कर

Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
The news was given before Dabish .. smuggler escaped by pouring oil on the stairs
अपराध - फोटो : अमर उजाला

लाखों के मादक पदार्थ और कच्ची शराब की थी सूचना

विज्ञापन
बरेली। अपनों की मुखबिरी ने कानपुर में पुलिस को ऐसी टीस दी है, जो हमेशा सालती रहेगी, लेकिन विभीषण अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही वाकया सोमवार शाम बरेली में भी हुआ। गनीमत रही कि पुलिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। गंगापुर में एक तस्कर के घर दबिश पड़ने से पहले ही मुखबिरी कर दी गई। तस्कर सीढ़ियों पर तेल डालकर भगा गया। उसके अड्डों पर लाखों के मादक पदार्थ और कच्ची शराब होने के सूचना के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर मुट्ठी भर माल की ही बरामदगी दिखाई। तस्कर के भाई को गिरफ्तार किया गया है। महकमे में ही लाखों की साठगांठ होने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बारादरी क्षेत्र का गंगापुर इलाका जिले में कच्ची शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े अड्डों में शामिल है। यहां के नामी तस्कर कल्लू के घर लाखों के मादक पदार्थ और कच्ची शराब होने की पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर को उसके किसी हमदर्द पुलिसकर्मी ने आगाह कर दिया। इससे वह अड्डे से भाग निकला। जाते वक्त सीढ़ियों पर तेल फेंक गया, ताकि पुलिस वाले ऊपर चढ़ें तो फिसल कर गिर जाएं। तस्कर के दो अड्डों पर करीब 27 किलो चरस, दो बोरा गांजा और करीब सात सौ लीटर कच्ची शराब मौजूद होने की सूचना थी। एक अड्डे पर कच्ची शराब का काम कल्लू खुद संभालता है, वहीं दूसरे पर उसकी पत्नी मादक पदार्थों की बिक्री देखती है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मौके से सिर्फ 1.435 किलोग्राम चरस, 1.815 किलोग्राम गांजा, 230 पुड़िया स्मैक और 10.85 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई। बाकी माल साठगांठ करके छोड़ दिया गया। पुलिस ने कल्लू के भाई शिवा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को खबर देने वाले की तलाश में घूमा कल्लू

बारादरी पुलिस की दबिश के बाद देर रात घर लौटा कल्लू काफी गुस्से में दिखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसे दो लोगों पर पुलिस को खबर देने का शक था। वह तमंचा लेकर दोनों की तलाश में उनके घर गया, लेकिन वे नहीं मिले। तब कल्लू उनके पड़ोसियों को चेतावनी देकर चला गया। देर रात दोनों पीड़ितों ने बारादरी थाने पहुंचकर कल्लू की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाज राबिया और उसके बेटे को दिखाया वांछित

शहर में नामी सटोरियों के खिलाफ चले अभियान के तहत पुलिस ने सट्टेबाज राबिया को एनडीपीएस के मामले में कुछ समय पहले जेल भेज दिया था। उसकी जमानत भी हो गई। अब पुलिस ने सोमवार शाम तस्कर कल्लू के घर दी दबिश में सट्टेबाज राबिया और उसके बेटे अली को भी वांछित दिखाया है। पुलिस के मुताबिक कल्लू, राबिया से माल लेता है, जबकि सूत्र बताते हैं कि मादक पदार्थ इज्जतनगर क्षेत्र के गांव खजुरिया के तस्कर से आते हैं। कच्ची शराब भोजीपुरा से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed