फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The new building will shift jail in July

जुलाई से नए भवन में शिफ्ट होगी जेल

Tue, 31 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 31 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जुलाई के पहले सप्ताह में बरेली की जिला जेल नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी। नया भवन तैयार होगा गया है, डीएम ने सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ इस भवन का जायजा लिया। औपचारिकता पूरी करने के लिए डीएम ने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। यह कमेटी जांच करके डीएम को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

डीएम गौरव दयाल ने बताया कि निरीक्षण में लगभग सब ठीक है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही कैदियों को नई जेल में शिफ्ट करने का काम होगा। इससे पहले शासन की ओर से जेल बदलने का नोटिफिकेशन किया जाना है। मौजूदा पुरानी जेल में शासन स्तर से लोहिया पार्क प्रस्तावित किया गया है। इस पार्क को शहर का मुख्य और आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है। इसी के पास कुछ खाली पड़ी जमीन में सरकारी क्वार्टर बनाए जाने हैं। क्योंकि राज्य कर्मचारियों के रहने के लिए जगह कम पड़ गई थी, इसीलिए नए क्वार्टर बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed