फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mobile phone and helmet of the deceased electricity worker were recovered from the spot.

Bareilly News: घटनास्थल से मृत बिजली कर्मी का मोबाइल फोन और हेलमेट बरामद

Thu, 18 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The mobile phone and helmet of the deceased electricity worker were recovered from the spot.
फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को हाईवे किनारे खाई में पेड़ों के बीच मिले संविदा बिजलीकर्मी हिमांशु मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस की जांच की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को जांच में पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और हेलमेट मिला है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव धनेटा बल्लिया निवासी बिजली विभाग में संविदा कर्मी 27 वर्षीय हिमांशु मिश्रा सोमवार शाम करीब चार बजे बाइक से बरेली अपने चाचा के यहां गए। वहां से देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचे। मंगलवार करीब चार बजे हाइवे किनारे घटनास्थल से उनका शव बरामद किया। उस दौरान हिमांशू के सिर में चोटें थीं, लेकिन बाइक टूटी नहीं होने के कारण हादसे की जगह हत्या का लग रहा था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और जहर लेने के संकेत मिले है। हालांकि पुलिस ने बुधवार को रास्ते में सभी सीसी टीवी कैमरे खंगालकर हेलमेट और मोबाइल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सिर में चोट व अन्य के आधार पर जांच की जा रही है। यह हादसा है या हत्या। इसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed