फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The minister asked - how long will the Qutubkhana bridge be built, the officer said - till November

Bareilly News: मंत्री ने पूछा- कब तक बनेगा कुतुबखाना पुल, अफसर बोले- नवंबर तक

Sun, 20 Aug 2023 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
The minister asked - how long will the Qutubkhana bridge be built, the officer said - till November
विज्ञापन


बरेली। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार और सांसद संतोष गंगवार ने शनिवार को नगर निगम, सेतु निगम व मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के साथ कुतुबखाना पुल का निरीक्षण किया। वन राज्यमंत्री ने सेतु निगम के अफसरों से पूछा- पुल कब तक बनकर तैयार होगा। इस पर अफसर बोले- नवंबर तक काम पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
वन राज्यमंत्री ने देरी का कारण पूछा तो सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि खाली जगह कम है। इससे काम को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। प्रयास यही है कि रात-दिन काम कराएं। कोतवाली से घंटाघर तक 500 मीटर हिस्से में पुल का निर्माण हो चुका है। सर्विस लेन के साथ नाली का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि नाली का निर्माण पूरा होते ही बिजली लाइन को भूमिगत किया जाएगा। लो-टेंशन लाइनें खंभों पर ही डाली जाएंगी। पहले लाइनों को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया था। अब स्थायी रूप से इन्हें नए सिरे से स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने सफाई कराने का दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने कहा कि निर्माण सामग्री तो पहले से पड़ी है। अब मिट्टी और कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से सफाई कराने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि वह 24 घंटे में सफाई करा देंगी। वन राज्यमंत्री ने कहा कि वह सात दिन बाद दोबारा आकर पुल निर्माण की रफ्तार और सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article