फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The metropolis substation remained in breakdown for three hours, 50 thousand people were troubled.

Bareilly News: महानगर उपकेंद्र तीन घंटे तक रहा ब्रेकडाउन, 50 हजार आबादी परेशान

Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The metropolis substation remained in breakdown for three hours, 50 thousand people were troubled.
बरेली। तेज हवा व पानी के चलते बुधवार को भी कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। महानगर उपकेंद्र ब्रेकडाउन होने के चलते 50 हजार की आबादी परेशान रही। हरूनगला उपकेंद्र का फॉल्ट सही न होने पर मंगलवार रात में पवन विहार उपकेंद्र से आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

शहर में तेज हवा व बारिश के चलते बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे महानगर उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गया। इससे महानगर, महानगर प्रथम, महानगर द्वितीय, शहीद भगत सिंह फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े आठ हजार भवनों की बिजली गुल हो गई। इसे ठीक करने में विभाग को तीन घंटे लग गए। करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात हरूनगला उपकेंद्र ठीक न होने पर उपभोक्ताओं ने घेराव किया था। इसके बाद बुधवार को विद्युत निगम ने बीच का रास्ता निकाला। पवन विहार उपकेंद्र से हरूनगला के कुछ फीडरों को सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार फॉल्ट को ठीक कराने में लगे रहे। सुबह करीब आठ बजे तक भूमिगत केबल की मरम्मत कराई गई।
वहीं, कुतुबखाना उपकेंद्र से बिहारीपुर डलाव वाली मठिया क्षेत्र में मंगलवार की रात 12 बजे तार जलने से लाइट चली गई। शिकायत के बाद भी लाइनमैन सुबह तक नहीं पहुंचे। इस वजह से लोगों को पूरी रात गर्मी में गुजारनी पड़ी। दोपहर बाद विद्युत निगम की टीम ने पहुंचकर लाइट ठीक किया तब साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
ग्रामीण इलाकों में भी रहा संकट
तेज हवा के चलते ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत आंवला और फरीदपुर क्षेत्र में आई। आंवला एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि आंवला उप खंड में 1,000 खंभे टूटे हैं। पेट्रोलिंग जारी है। ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में देर लग सकती है। फरीदपुर के कई गांवों में बुधवार को दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में आंधी से हुए फॉल्ट के कारण 300 गांवों में 24 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

वर्जन ...
जिन जगहों पर समस्या थी उसको ठीक कर लिया गया है। महानगर उपकेंद्र दोपहर में पेड़ गिरने के कारण प्रभावित रहा। पेड़ गिरने से जगह-जगह समस्याएं आ रही हैं। -ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed