फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mercury dropped rain day

बारिश से दिन का पारा गिरा

Sun, 21 Feb 2016 02:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सर्दी की देर से आयी बारिश से जहां पारा सामान्य से नीचे आ गया, वहीं इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है। किसानों के लिए तो ये पानी की नहीं बल्कि डीजल की बारिश हुई है। क्योंकि बारिश न होने से सिंचाई के लिए काफी डीजल खर्च हो रहा था। मसूर, मटर, अरहर, सरसों जैसी दलहनी फसलों के अलावा ये बारिश गेहूं और गन्ना के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार पूरे दिन रुककर होती रही। बारिश के साथ मध्यम हवाओं ने दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़का दिया। दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। हालांकि बारिश आगे होने की संभावना कम है। दो से तीन दिन में तापमान बढ़ोत्तरी संभव है। कृषि विशेषज्ञ कुलदीप विश्नोई के मुताबिक सर्दी की बारिश मसूर, मटर, सरसों आदि फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। गेहूं की जरूरत के हिसाब से बारिश कम हुई है लेकिन किसान गेहूं में पानी लगाने वाले थे। बारिश की नमी मिलने से फसलों में 50 फीसदी कम पानी लगेगा। डीजल की बचत होगी। जिन किसानों ने गन्ना अभी- अभी बोया है, खेतों में नमी के चलते गन्ना जमने में देरी हो सकती है। ऐसे किसान अपने गन्ने में गोड़ लगा दें तो गन्ने को जमने में आसानी होगी। जो किसान गन्ना बोने की तैयारी कर रहे हैं, उनको खेतों में नमी मिलेगी। वह बिना पलेवा के खेतों की जुताई कर गन्ने की बुवाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed