फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The man who gave intoxicants to an elderly couple and stole cash and jewelery was sent to jail.

Bareilly News: बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ पिला नकदी-जेवरात चोरी करने वाले को जेल भेजा

Thu, 02 Jan 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The man who gave intoxicants to an elderly couple and stole cash and jewelery was sent to jail.
बुजुर्ग दंपति के घर चोरी करने का आरोपी विशाल रस्तोगी को जेल ले जाती पुलिस
नवाबगंज। किराये के मकान में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उनके घर में रखे 20 हजार रुपये और जेवर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से चुराए गए कुंडल व नकदी बरामद करने के साथ ही उससे एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के टांडा दयानतपुर गांव के श्यामलाल अपनी पत्नी सीता देवी के साथ कस्बे के मोहल्ला काहरान में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। इसी मकान में कस्बे का ही एक और व्यक्ति किराये पर रहता है। राजेश का कस्बे में ही रहने वाला दोस्त विशाल रस्तोगी उसके घर आता-जाता रहता था। उसके घर आने जाने के दौरान बुजुर्ग दंपती से भी उसकी जान पहचान हो गई थी। इससे वह उनके घर भी आता जाता रहता था। 26 दिसंबर की सुबह विशाल रस्तोगी उनके घर जाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर नकदी व जेवर ले जाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

उनके बेटे हीरालाल ने विशाल रस्तोगी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट लिखाई थी। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई अभिषेक नागर, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed