फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The lock was put on the mental hospital gate at 11 o'clock, the patients did not get treatment

मानसिक अस्पताल गेट पर 11 बजे डाल दिया ताला, रोगियों को नहीं मिला इलाज

Wed, 16 Feb 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The lock was put on the mental hospital gate at 11 o'clock, the patients did not get treatment
बरेली। मानसिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे रोगियों को मंगलवार को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ा। दरअसल, मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से ओपीडी आधे दिन की ही रही। जानकारी के अभाव में दूसरे जिलों से देरी से पहुंचे मरीजों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। मरीजों के परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने पूर्वाह्न 11 बजे ही गेट पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन

श्यामगंज फ्लाईओवर के पास स्थित मानसिक अस्पताल में मंगलवार को आधे दिन ही ओपीडी रही। इसकी जानकारी न होने की वजह से मुरादाबाद, अलीगढ़, चंदौसी, संभल, बदायूं आदि जिलों से पहुंचे तमाम मरीज इलाज मिलने का इंतजार करते रहे। संभल के विनय मानसिक बीमार मां को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उनका आरोप है कि पूर्वाह्न 11 बजे ही अस्पताल गेट पर ताला लगा दिया गया था, जबकि पूरा स्टाफ अंदर मौजूद था। जब कर्मचारियों से गेट खोलने को कहा तो उन्होंने अंदर कार्यक्रम चल रहे होने की बात कही। बाद में आधे दिन की ओपीडी बताकर लौटा दिया।
विज्ञापन

इधर, अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि मंगलवार को आधे दिन की ही ओपीडी थी। लिहाजा, पूर्वाह्न 11 बजे तक ही मरीजों को देखने के लिए परचे बने थे। इसके बाद परचा बनाने बंद कर दिए गए। जिन लोगों को आधे दिन की ओपीडी होने की जानकारी नहीं थी, वे 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे थे, लिहाजा उन्हें बुधवार को आने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर खर्च करने पड़ेंगे किराए में दो हजार रुपये : मरीजों के परिजन का कहना था कि अगर आधे दिन की भी ओपीडी थी तो चिकित्सक ों को दोपहर बारह बजे तक पहुंचे मरीजों का इलाज करना चाहिए था। विनय के मुताबिक वह सुबह 11.30 बजे पहुंच गए थे पर गेट पर ताला 11 बजे ही लगा दिया गया था। संभल से वह अपनी बीमार मां को दो हजार रुपये किराए पर गाड़ी लेकर लाए थे। बुधवार को आने पर उन्हें फिर दो हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

आहुति परिवार ट्रस्ट ने मनोरोगियों को खिलाया खाना : आहुति परिवार ट्रस्ट ने मानसिक चिकित्सालय में दूर-दराज से उपचार के लिए आए रोगियों और उनके तीमारदारों को भूखे-प्यासे भटकते देख उनके भोजन की व्यवस्था की। सभी को खाने के पैकेट वितरित किए। इसमें डॉ. यशपाल सिंह, ओमकार सिंह, सुबोध, अरुण, संजय प्रताप सिंह, लक्ष्य लता प्रजापति, नीरज कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed