फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The last rites of the deceased Shivam took place in tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुआ मृतक शिवम का अंतिम संस्कार

Sun, 20 Mar 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the deceased Shivam took place in tight security
पलिया के पटिहन गांव में युवक का शव आने पर लगी भीड़।
गौरीफंटा कोतवाली में शिवम ने खुद को लगा ली थी आग
विज्ञापन

चार दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान हुई थी मौत
पलियाकलां। गौरीफंटा कोतवाली में बीते बुधवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक शिवम गुप्ता की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार शाम को उसका शव घर पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
गौरीफंटा से बनगवां मंडी तक मैजिक चलाने वाले कृष्णानगर पटिहन निवासी शिवम गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता ने गौरीफंटा पुलिस समेत कई टैक्सी दलालों के खिलाफ वसूली व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसे पलिया सीएचसी से लखीमपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद युवक शिवम की मौत हो गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम शव पटिहन स्थित उसके गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में करीब सात बजे शव का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ संजय नाथ तिवारी, संपूर्णानगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी, पलिया इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला, भीरा एसओ अजय कुमार राय समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। पूरे गांव को छावनी में पुलिस ने तब्दील कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद गांव से पुलिस बल रवाना हुआ।
विज्ञापन

पत्नी व परिजन का रो-रोकर हाल हुआ बेहाल
मृतक की पत्नी दीप्ति समेत उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी मौत की खबर के बाद से ही बदहवास है और बार-बार बेहोश हो जाती है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अभियुक्त फरार, पलिया  के घरों में दी जा रही दबिश
गौरीफंटा। बुधवार को गौरीफंटा कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने के मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों की तलाश में पलिया क्षेत्र में दबिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।  
बता दें कि बुधवार को गौरीफंटा से बनगवां मंडी तक मैजिक चलाने वाले शिवम गुप्ता ने गौरीफंटा पुलिस व कुछ लोगों पर वसूली व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में आत्मदाह कर लिया था। उसे पलिया सीएचसी से लखीमपुर और फिर लखनऊ भर्ती कराया गया। लखनऊ में चार दिन इलाज होने के बाद युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी दीप्ति गुप्ता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों के घर दबिश दी है, हालांकि पुलिस अभियुक्तों को पकड़ नहीं सकी है। 

मैजिक चलाकर अपना परिवार चलाता था शिवम
मृतक शिवम गुप्ता अपने पीछे पत्नी दीप्ति समेत एक छह वर्ष और एक छह माह के दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। मैजिक चलाकर वह अपने परिवार की जीविका चलाते थे। मौत हो जाने के बाद अब परिवार के सामने जीवनयापन की समस्या आ खड़ी हुई है।

नहीं तैनात हुआ कोई कोतवाल
घटना के बाद एसपी संजीव सुमन द्वारा कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन रविवार तक किसी भी कोतवाल की तैनाती नहीं की गई है और न ही मामले में अभी आगे कोई कार्रवाई बढ़ी है।


समाजवादी पार्टी ने घटना  को लेकर किया ट्वीट    
पलियाकलां। गौरीफंटा कोतवाली में युवक के आत्मदाह करने के मामले में समाजवादी पार्टी के आफिशियल ट्विटर अकाउंट से घटना के बारे में ट्वीट किया गया है। सपा के अकाउंट में लिखा गया है कि ‘भाजपा 2.0 में पुलिस की अवैध वसूली ने गरीब की जान ले ली। लखीमपुर खीरी में पुलिस के द्वारा अवैध वसूली से परेशान होकर गौरीफंटा कोतवाली में आत्मदाह करने वाले टैक्सी चालक शुभम गुप्ता की उपचार के दौरान मृत्यु, अत्यंत दुखद। दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर न्याय दे सरकार।’ संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed