फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The lamps of wishes lit up the Khanqah was bathed in the light of harmony.

Bareilly News: खानकाह आलिया नियाजिया में जले मन्नतों के चिराग, खुशी से चमक उठे अकीदतमंदों के चेहरे

Tue, 22 Oct 2024 10:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 10:58 AM IST
सार

बरेली में ढाई सौ साल पुरानी परंपरा आज भी बदस्तूर जारी है। हजरत गौस पाक के नाम से होने वाले इस जश्न का नजारा इस बार भी यादगार रहा। 

विज्ञापन
The lamps of wishes lit up the Khanqah was bathed in the light of harmony.
खानकाह में जले मन्नतों के चिराग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में खानकाह आलिया नियाजिया में सोमवार की रात मन्नतों के चिराग जले। कोने-कोने में सौहार्द की रोशनी से खानकाह दमक उठी। महबूब-ए-इलाही की शान में कव्वालों ने कलाम पेश किए। इस रूहानी मंजर के बीच मजारों पर मन्नत-ओ-मुराद का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन

The lamps of wishes lit up the Khanqah was bathed in the light of harmony.
खानकाह आलिया नियाजिया - फोटो : अमर उजाला
बरेली में ढाई सौ साल पुरानी परंपरा आज भी बदस्तूर जारी है। हजरत गौस पाक के नाम से होने वाले इस जश्न का नजारा इस बार भी यादगार रहा। हर मजहब व मिल्लत के लोग इसमें शामिल हुए। इससे पहले सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां ने चिराग रोशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

The lamps of wishes lit up the Khanqah was bathed in the light of harmony.
खानकाह में चिराग जलाते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चिराग बांटने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। कव्वाली के बाद देर रात हजरत गौसुल आजम गौस पाक व हजरत महबूब-ए-इलाही निजामुद्दीन औलिया के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। साहिबे सज्जादा ने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। 
विज्ञापन

The lamps of wishes lit up the Khanqah was bathed in the light of harmony.
खानकाह में उमड़े अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
आयोजन प्रबंधक जुनैदी मियां नियाजी की देखरेख में संपन्न हुआ। उनके सचिव मौलाना कासिम का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मेडिकल कैंप पर बीमारों का उपचार भी चलता रहा। वहीं, माइक पर मनकबत पढ़ी जाती रहीं। जश्न-ए-चिरागां में सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद, मोहम्मद कलीम उद्दीन, मयंक शुक्ला आदि ने भी हाजिरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed