फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The knot of inflation in the threads of love

Bareilly News: प्यार के धागों में महंगाई की गांठ

Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The knot of inflation in the threads of love
बरेली। बाजार राखियों से गुलजार हो रहा है। डिजाइनर और ट्रेंडी राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर की राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। चांदी से बनी राखियां महंगी हो गई हैं। बीते साल 26 अगस्त को चांदी की कीमत 1,17,700 रुपये प्रति किलो थी। इस साल 26 अगस्त को चांदी 2,42,000 रुपये प्रति किलो रही।
विज्ञापन

आलमगिरीगंज के सराफ संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि चांदी वाली राखियों की कीमत 1500 से शुरू होकर आठ हजार रुपये तक पहुंच रही है। वहीं, चांदी की ब्रेसलेट वाली राखियों की कीमत चार हजार से 25 हजार रुपये तक है। पटेल चौक के दुकानदारों ने बताया कि इस साल भैया-भाभी के पेयर, गिफ्ट, लेडीज कड़े व लटकन वाली राखियां खूब बिक रही हैं।
विज्ञापन

मुरली मोहन व अमेरिकन डायमंड वाली राखियों की मांग ज्यादा
दुकानदार मोहित ने बताया कि मुरली मोहन और अमेरिकन डायमंड वाली राखियों की सर्वाधिक मांग है। मुरली मोहन राखियों की कीमत 30 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक पहुंच रही है। अमेरिकन डायमंड वाली राखियां 500 से दो हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। पटेल चौक के दुकानदार विशाल ने बताया कि भैया-भाभी के पेयर वाली राखियों की कीमत 350 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक पहुंच रही है। लेडीज लटकन वाली राखियों की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक पहुंच रही है। लेडीज कड़े वाली राखियां 250 रुपये से 500 रुपये तक में बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed