फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The issue of teachers not going to school on time was raised

Bareilly News: शिक्षकों के समय से स्कूल न जाने का मुद्दा उछाला

Sun, 04 Aug 2024 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
The issue of teachers not going to school on time was raised
बहेड़ी। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव की अगुवाई में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में विकास विभाग, राजस्व, बिजली, पुलिस, चकबंदी व नगरपालिका से जुड़ीं कुल 66 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सभासद सलीम चंदा व ताहिर पप्पू सहित कुछ सभासदों ने एसडीएम के समक्ष आधार कार्ड में अपग्रेडेशन को लेकर परेशान हो रहे लोगों का मुद्दा उठाया। बताया कि आधार कार्ड से जुड़ा काम महज डाकखाने के एक सेंटर पर चल रहा है। किसान नेता राकेश गंगवार की अगुवाई में किसानों ने केसर चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, कस्बे के युवा संगठन ने नैनीताल रोड पर दोबारा फिर से अतिक्रमण शुरू होने व उससे निजात दिलाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

व्यवस्था सुधार लें नहीं तो छापा मारकर होगी कार्रवाई
समाधान दिवस में शिक्षा विभाग को लेकर भी शिकायत की गई, जिसमें बताया गया की ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस पर एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से कहा की वह व्यवस्था खुद सुधार लें नहीं तो वह खुद छापा मारकर अभियान चलाएंगी, फिर वह किसी भी हालत में कार्रवाई करने से नहीं चूकेंगी। इस मौके पर बीडीओ मनोज बगौरिया, एसडीओ अमित गंगवार, ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed