फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The issue of encroachment from Kotwali to Qutubkhana was raised again in the meeting of traders.

Bareilly News: व्यापारियों की बैठक में फिर उठा कोतवाली से कुतुबखाना तक अतिक्रमण का मुद्दा

Thu, 27 Nov 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The issue of encroachment from Kotwali to Qutubkhana was raised again in the meeting of traders.
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महादेव पुल के नीचे कोतवाली से लेकर कुतुबखाना तक अतिक्रमण हटाने का मुद्दा फिर उठाया गया। व्यापारियों ने सुभाषनगर थाने के पास बने कूड़ाघर को शिफ्ट करने की भी मांग की।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने कहा कि कर्मचारी नगर बाजार में अतिक्रमण की वजह से आवागमन में परेशानी होती है। इस पर एडीएम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही कूड़ाघर कहीं और स्थापित करने के निर्देश नगर निगम को दिए।
विज्ञापन

शिवाजी मार्ग आलमगिरिगंज में ई-रिक्शा की वजह से लगने वाले जाम का मुद्दा भी व्यापारियों ने रखा। इस पर पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान को निर्देश दिए गए कि उस सड़क को वन वे किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि शहर के अधिकांश चौराहों पर यातायात पुलिस गलत तरीके से चालान काट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बैठक में कहा कि मोती पार्क स्थित नगर निगम की जमीन पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए एक स्टैंड बना हुआ है, लेकिन उस पार्किंग स्टैंड के गेट के पास दोनों ओर ठेले व खोखे वालों ने अतिक्रमण कर लिया है।

पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदने से हो रहे हादसे का मुद्दा भी उठा। अपर जिलाधिकारी नगर ने सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया। बैठक में व्यापारी राम गोपाल खट्टर, अनिल अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सुदेश अग्रवाल, राजकुमार मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed