{"_id":"629efae713dd9e2bb3646a58","slug":"the-insistence-of-two-girls-to-live-together-in-shahjahanpur-police-brought-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में अनोखा मामला, साथ रहने की जिद पर अड़ी दो युवतियां, पुलिस ले आई कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में अनोखा मामला, साथ रहने की जिद पर अड़ी दो युवतियां, पुलिस ले आई कोतवाली
Tue, 07 Jun 2022 12:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले में चौक कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। परिवार वाले इस पर आपत्ति जता रहे हैं। मंगलवार को विवाद के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को लेकर कोतवाली आ गई।
युवतियों ने पुलिस को बताया कि परिजन के विरोध के बावजूद वे लोग साथ में ही रहेंगी। कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों अविवाहित युवतियां बालिग हैं। वे अपनी मर्जी से रह सकती हैं लेकिन परिजन आपत्ति कर रहे हैं। इसीलिए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर सुलह के जरिये रास्ता निकाला जा रहा है।