फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The injections were supplied by the Medical Corporation.

Bareilly News: मेडिकल काॅरपोरेशन से हुई थी इंजेक्शन की आपूर्ति

Sat, 31 Oct 2026 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
The injections were supplied by the Medical Corporation.
बरेली। प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन की बरेली में आपूर्ति लखनऊ मेडिकल काॅरपोरेशन से हुई थी। सैंपल अधोमानक मिलने पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल काॅरपोरेशन को भी पत्र भेजा है, ताकि जिन जिलों में संबंधित बैच का इंजेक्शन भेजा गया है, उसका प्रयोग रोका जा सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी पत्र भेजकर बचे हुए इंजेक्शन वापस मंगाए हैं। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। यह इंजेक्शन एसवीपी लाइफ साइंसेज, सेलाकुई, देहरादून की ओर से निर्मित है। इसका बैच नंबर 26एफएनडी32 है। निर्माण तिथि अप्रैल 2026 और एक्सपायरी तिथि मार्च 2028 दर्ज है। औषधि निरीक्षक ने नोटिस जारी कर दवा की खरीद-बिक्री का भी रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन


रक्तवाहिकाओं में हो सकता है रुकावट का जोखिम
अधोमानक इंजेक्शन का प्रयोग एलर्जी, उल्टी-मितली रोकने और ऑपरेशन से पहले या बाद में मरीज को सिडेशन देने के लिए होता है। ताकि घबराहट, बेचैनी और मानसिक तनाव कम कर आराम पहुंचाया जा सके। दवा की मात्रा निर्धारित मानक से कम मिलने पर इसके कम प्रभावी होने की आशंका होती है। इंजेक्शन के घोल में बड़े सफेद कण शरीर में पहुंचने पर नसों में सूजन, दर्द, जलन, रक्तवाहिकाओं में रुकावट का जोखिम हो सकता है। इसलिए प्रयोग पर रोक लगी है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed