{"_id":"6037f65f8ebc3ee93f299cc1","slug":"the-incharge-of-the-minister-in-charge-is-also-ineffective-the-city-is-struggling-with-dust-jam-bareilly-news-bly4385023176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री की नाराजगी भी बेअसर... धूल, जाम से जूझ रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री की नाराजगी भी बेअसर... धूल, जाम से जूझ रहा शहर
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पिछले दौरे पर शहर में जाम और सड़कों पर उड़ते धूल के गुबार देखकर नाराजगी जताई थी। वह शुक्रवार को फिर दौरे पर पहुंच रहे हैं, लेकिन शहर आज भी धूल और जाम से जूझ रहा है। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन सड़कों की बदहाली पर सिस्टम बेपरवाह है। जनप्रतिनिधि भी कह चुके हैं कि जल निगम बेलगाम हो गया है। बड़े अफसर भी कुछ नहीं कर रहे हैं।
प्रभारी मंत्री शुक्रवार को समीक्षा बैठक करेंगे। इसे लेकर प्रशासन का पूरा अमला तैयारियों में जुटा है। इधर, शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई से शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कें बदहाल हैं। चारों ओर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर रोजाना घंटों जाम लग रहा है। धूल लोगों को बीमार बना रही है। श्यामगंज में तो दो साल से लोग धूल और जाम की समस्या से त्रस्त हैं। अफसरों से कई बार सड़कों का निर्माण कराने और जाम से निजात दिलाने की गुहार यहां के लोग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
जल निगम की काम के प्रति लापरवाही को लेकर पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम ने तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि काम को देरी से शुरू करना और उसे तय समय से दोगुने समय में पूरा करना जल निगम की आदत बन गई है। जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के लिए खुर्रम गौंटिया रोड पर खोदाई का काम 10 दिन में पूरा कर लेने की बात कही थी, लेकिन चार दिन में महज दस फीसदी ही काम पूरा हो सका है। इसे देखकर लग रहा है किया यहां काम पूरा होते-होते आधी मार्च निकल जाएगी। फिलहाल लोगों को जाम और धूल से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

ये सड़कें हैं बदहाल
- - ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज होते हुए पटेल चौक तक।
- - पटेल चौक से चौपुला चौराहा तक।
- -चौपुला चौराहा से पुलिस लाइन के सामने से दामोदर पार्क तक।
- - चौकी चौराहा से कंपनी बाग तक।
- - कंपनी बाग से बियाबानी कोठी तक।
- - बियाबानी कोठी से ईसाइयों की पुलिया तक।
- - सिटी स्टेशन के सामने से किला पुल तक।