फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The heat of assurance... the firewood of OTP, the khichdi of anger brewing

Bareilly News: आश्वासन की आंच... ओटीपी की लकड़ी, पक रही आक्रोश की खिचड़ी

Sat, 14 Mar 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The heat of assurance... the firewood of OTP, the khichdi of anger brewing
बरेली। रसोई गैस के लिए एजेंसियों पर लगने वाली कतार दिन-ब-दिन लंबी होती जा रही है। प्रशासन के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले की ज्यादातर गैस एजेंसियों पर लोग सुबह से कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। बुकिंग में ओटीपी की अड़चन है। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कुछ एजेंसियों पर उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया। पुलिस बुलाकर उनको शांत करा दिया गया। लोगों ने कुछ एजेंसी संचालकों पर रसोई गैस की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


जिले में 91 गैस एजेंसियां और 14.59 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 4.12 लाख उज्ज्वला कनेक्शन धारक हैं। ईसाइयों की पुलिया के पास सुबह सात बजे ही उपभोक्ताओं की कतार लग गई। एजेंसी का गेट बंद होने के कारण लोग सड़क पर ही खड़े रहे। इनमें कई रोजेदार भी शामिल रहे। सुबह 10:30 बजे एजेंसी का गेट खुला। दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। तीन-चार दिनों से गैस सिलिंडरों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान दिखे। कोई मोबाइल नंबर अपडेट कराने पहुंचा था तो किसी को केवाईसी करानी थी।
विज्ञापन

लोगों के अंदर गुस्सा है कि प्रशासन की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। न तो बुकिंग हो रही है, न ही सिलिंडर की आपूर्ति हो पा रही है। उनको दो-तीन दिनों से कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। गैस खत्म हो जाने के बाद कई घरों में लकड़ी जलाकर भोजन पकाया जा रहा है। कचहरी स्थित श्री गणेश गैस सर्विस सहित अन्य एजेंसियों पर भी ऐसा ही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के लिए लगानी पड़ रही कतार
होली के बाद से ही गैस सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं। नहीं होने पर सुबह से लाइन में खड़े हैं। - गुड्डू, शहदाना
गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए 10 दिन से परेशान हूं। दो दिन से घर में लकड़ी जलाकर खाना पकाया जा रहा है। - भइए, शहदाना
सुबह से लाइन में लगा हूं। ऑनलाइन बुकिंग में समस्या की वजह से 80 साल की उम्र में लाइन में लगाना पड़ रहा है। - उमराय लाल मौर्य, नवादा शेखान
मैं तीन दिन से गैस एजेंसी पर आ हूं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। बाहर 1500 रुपये में सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है। - सोनी कश्यप, सिकलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed