फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The heat made people miserable throughout the day, but the storm brought relief at night.

Bareilly News: दिन भर गर्मी ने किया बेहाल, रात में आंधी से मिली राहत

Tue, 26 May 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The heat made people miserable throughout the day, but the storm brought relief at night.
बरेली। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम ढलने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। रात में आंधी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, धूल भरी हवा ने नासाज किया। मौसम विभाग ने बादल मंडराने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शहर में अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से रात करीब नौ बजे के बाद तेज हवा चलने लगी। हालांकि, कुछ देर बाद झोंके साथ चली हवा ने आंधी का अहसास कराया। गति 60 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। उन्होंने तीन दिन तक गर्मी और तेज हवा का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, अनुकूल माहौल बनने पर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और रिमझिम की भी बात कही है। सोमवार को दिन भर तेज धूप से अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 41.9 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 42 फीसदी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed