फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The groom escaped from the wedding pavilion stuck on the SUV after the run

फेरों के बाद एसयूवी पर अटकी शादी मंडप से उठकर भाग निकला दूल्हा

Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
The groom escaped from the wedding pavilion stuck on the SUV after the run
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

लड़की के पिता ने दहेज में दी थी छोटी कार, शिकायत पर एसएसपी ने दिया जांच का आदेश

विज्ञापन
बरेली। दहेज में एसयूवी मिलने की उम्मीद कर रहा दूल्हा फेरों के बाद घर के दरवाजे पर साधारण कार खड़ी देखकर इतना भड़का कि मंडप से उठकर भाग निकला। लड़की के पिता ने एसएसपी से दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ दहेज के लिए शादी तोड़ने और मारपीट करने की शिकायत की है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को जांच का आदेश दिया है।
इज्जतनगर इलाके में रहने वाले लड़की के पिता के मुताबिक उनकी बेटी की शादी पंचशील नगर कॉलोनी में रहने वाले युवक से तय हुई थी। उन्होंने शादी में लड़के वालों को 15 लाख रुपये का सामान और कार बतौर दहेज दी थी। शनिवार को अशोक विहार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में फेरे होने के बाद दूल्हे और उसके घरवालों ने छोटी कार देखकर ताने देने शुरू कर दिए और एसयूवी के साथ तीन लाख रुपये भी देने की मांग शुरू कर दी। उन्होंने एसयूवी देने असमर्थता जताई तो वे बदसलूकी पर उतर आए। दूल्हा मंडप से उठ गया।
विज्ञापन

लड़की के पिता के मुताबिक उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो दूल्हे ने घरवालों के साथ उनके घर में घुसकर उनकी बेटी और घरवालों से मारपीट तक कर दी। बेटी के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली और उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बेटे पर भी चाकू से हमला किया। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तो वे लोग भाग निकले। लड़की के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार के सात लोगों पर दहेज मांगने और हमला करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed