फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The green corridor from Barrier 2 to the Bara Bypass has been destroyed, and government land has been encroached upon by felling trees.

Bareilly News: बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक उजड़ा हरित गलियारा, पेड़ों की कटाई कर सरकारी जमीन कब्जाई

Mon, 13 Jul 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The green corridor from Barrier 2 to the Bara Bypass has been destroyed, and government land has been encroached upon by felling trees.
बरेली। बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई कर बेशकीमती सरकारी भूमि कब्जाने का मामला सामने आया है। हरित पट्टी को नुकसान पहुंचाकर खाली कराई गई जमीन पर कब्जे और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में 428 पेड़ आए। इनकी कटाई के बाद सड़क चौड़ीकरण के लिए खाली जगह छोड़ दी गई है। यह 4.86 किमी लंबी सड़क है, जिसका निर्माण बरेली विकास प्राधिकरण की तरफ से कराया जा रहा है। इस मार्ग पर पेड़ों की कटाई के बाद दोनों तरफ काफी सरकारी भूमि खाली पड़ी है। इसकी चौड़ाई 60 मीटर है। इसमें मुख्य सड़क के अलावा सर्विस लेन व भविष्य के विस्तार के लिए जगह शामिल है।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर लोग अपनी-अपनी दुकानों के सामने व्यावसायिक गतिविधि कर रहे हैं। किसी ने मार्बल लगा रखा है तो कोई वाहनों की धुलाई कर रहा है। काफी संख्या में लोगों ने कार बाजार खोलकर अतिक्रमण कर रखा है। अस्पताल संचालक भी बेशकीमती जमीन का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट से बैरियर टू तक फोरलेन निर्माण में भी पेड़ों की हुई थी कटाई
बीडीए की ओर से सेटेलाइट से बैरियर टू तक 7.9 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण करीब आठ साल पहले कराया गया था। उस समय यहां पर हजारों पेड़ों की कटाई हुई थी। अब इसको 116 करोड़ से आठ लेन किया जाना है। हालांकि, इस बार पेड़ों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। यहां से 2010 पेड़ों को हटाया जाएगा।

वर्जन
पेड़ों की कटाई के बाद रामगंगानगर सेक्टर-आठ में पौधरोपण कराया जा रहा है। बारिश के चलते निर्माण सुस्त है। सड़क चौड़ीकरण होने के बाद अतिक्रमण खत्म हो जाएगा। - दीपक कुमार, संयुक्त सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed