{"_id":"57854fee4f1c1b124b13d782","slug":"the-government-failed-to-tackle-militant-violence-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हिंसा से निपटने में कश्मीर सरकार विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हिंसा से निपटने में कश्मीर सरकार विफल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
राज्यविधानसभा की लेखा समिति में कश्मीर दौरे पर गए विधायक शहजिल इस्लाम ने कश्मीर घाटी में फैली हिंसा में पाकिस्तान का हाथ बताते हुए कहा कि वहां की महबूबा सरकार आतंकी हिंसा से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। केंद्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराए। राज्य विधानसभा की लेखा समिति के छह सदस्य चेयरमैन अजय कपूर के नेतृत्व में कश्मीर दौरे पर गए थे। सेना से मुठभेड़ में आतंकी बुरहानी वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में तेजी से फैली हिंसा में कश्मीर के होटल मुमताज ग्रांट में विधायक सियाराम सागर, शहजिल इस्लाम, राजेश यादव, राजनारायन भदौरिया, बाला प्रसाद अवस्थी को तीन दिन तक नजर बंद रहना पड़ा। विधायक शहजिल इस्लाम के मुताबिक मंगलवार अपराह्न एक बजे कड़ी सुरक्षा में सबको होटल से बाहर निकालकर प्लेन से दिल्ली लाया गया। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। सपा विधायक ने कहा कि कश्मीर में हिंसा तेजी से फैल रही है। आतंकी पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन