{"_id":"6771b3353e87f88dc509810b","slug":"the-girls-face-was-disfigured-after-she-was-strangled-and-murdered-bareilly-news-c-4-lko1064-551407-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गला कसकर युवती की हत्या के बाद बिगाड़ दिया था चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गला कसकर युवती की हत्या के बाद बिगाड़ दिया था चेहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। ईट भट्ठे में मिले युवती के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम में पता लगा कि उसकी हत्या किसी रस्सी या कपड़े से गला कसकर की गई थी। हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरा बिगाड़ दिया था। कीड़ों ने आंख, कान व नाक को खोखला कर दिया। शव जलाने की कोशिश जैसे संकेत भी मिले।
शनिवार को थाना हाफिजगंज के गांव लाड़पुर गौंटिया के समीप बंद पड़े ईंट-भट्ठे में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव चार से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका के चलते सैंपल एकत्र किए।
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
फॉरेंसिक टीम ने रविवार को दोबारा मौके पर जाकर तथ्यों को जुटाकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही युवती की पहचान कराकर हत्या का खुलासा किया जाएगा। संवाद