{"_id":"684207dbd4927fe0d407bf81","slug":"the-girl-who-went-to-graze-goats-got-lost-police-reunited-her-with-her-family-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101955-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बकरी चराने गई बच्ची भटकी, पुलिस ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बकरी चराने गई बच्ची भटकी, पुलिस ने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
फरीदपुर। घर से बाहर बकरी चराने गई बच्ची रास्ता भटककर काफी दूर निकल गई। सूचना पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया है। पुलिस कर्मियों का अच्छा कार्य देखकर एसएसपी बरेली ने पुरस्कृत किया है।
मोहल्ला फर्रखपुर निवासी जेनम (11) पुत्री शमीम अपनी बकरी चराने के दौरान बकरी के भागने पर उसे पकड़ने के लिए दौड़ी और घर से काफी दूर निकल गई। रास्ता भटक जाने के कारण वह अपने घर नहीं लौट पाई। बच्ची घर जाने के लिए कस्बे में भटक रही थी। सूचना पर इंस्पेक्टर फरीदपुर राधेश्याम के निर्देश पर पुलिस ने कांस्टेबल अंकित कुमार और महिला कांस्टेबल सुरभि शर्मा को भेजा, जो जेनम को थाने ले आई। 20 मिनट में उसके परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनको सौंप दिया गया। एसएसपी ने दो-दो हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है। संवाद