{"_id":"69fb9a7a28cbdd3c6402cbf5","slug":"the-girl-left-school-after-being-raped-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107129-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के बाद छात्रा ने स्कूल छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के बाद छात्रा ने स्कूल छोड़ा
Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसपर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दहशत में है। उसने महाविद्यालय जाना छोड़ दिया है। पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बरेली-पीलीभीत हाईवे स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा है। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा 27 मार्च को महाविद्यालय से घर लौट रही थी। आरोप है कि धर्मेंद्र कुमार ने घर पहुंचाने का झांसा देकर छात्रा को बाइक पर बिठा लिया। दूसरे गांव में एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। घर लौटी छात्रा गुमसुम रहने लगी। परिजनों को आपबीती बताई तो नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी धर्मेंद्र कुमार लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। उसकी दहशत के चलते छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।