फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girders will be brought to Hulasnagra only after they are successful in the investigation.

जांच में खरे उतरने के बाद ही हुलासनगरा लाए जाएंगे गर्डर

Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The girders will be brought to Hulasnagra only after they are successful in the investigation.
यहीं डाले जाएंगे गर्डर।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज गर्डर की जांच करेगी स्पेशल टीम
विज्ञापन

रेलवे टीम से एनओसी मिलने के बाद ही शुरू होगी आपूर्ति
फतेहगज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए नए गर्डर का निर्माण भिलाई में हो रहा है। मंगलवार को रेलवे की स्पेशल टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर जाकर इन गर्डर की गुणवत्ता की जांच करेगी। जांच में खरे उतरने के बाद ही इन गर्डर निर्माण कर रही कंपनी के सुपुर्द किए जाएंगे।
लखनऊ हाईवे पर पिछले एक दशक से हुलासनगरा ओवरब्रिज का निर्माण अधर में लटका हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण में इस्तेमाल होने के लिए कई साल पहले मंगाए गए गर्डर खराब होने की वजह से अब नए मंगाए जा रहे हैं। पुराने गर्डर खोलकर यहां से हटा दिए गए हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि नए गर्डर 15 से 20 दिसंबर के बीच पहुंच जाएंगे, लेकिन अब तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण करा रही पीआरएल कंपनी के सीनियर इंजीनियर केशव कुमार ने बताया कि गर्डरों के 15 दिसंबर तक आने की उम्मीद थी, लेकिन भिलाई में गर्डरों की टेस्टिंग का काम पूरा नहीं होने की वजह से देरी हो रही है। उम्मीद है कि पहली खेप 23 से 28 दिसंबर के बीच पहुंच जाएगी। गर्डर आने के बाद उन्हेें रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी के जीएम टीके शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रेलवे की स्पेशल टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर में गर्डर की जांच करेगी। टीम की एनओसी मिलने के बाद गर्डर आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed