{"_id":"fb378150fb64dbcce7439dbda70ad196","slug":"the-ghost-these-helpline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो ‘फर्जी’ हैं ये हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो ‘फर्जी’ हैं ये हेल्पलाइन
बरेली
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हेल्पलाइन पर भरोसा करने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। तमाम विभागों और जिम्मेदार अफसरों ने मोबाइल या लैंडलाइन फोन का नंबर देकर एलान किया है कि नंबर मिलाते हीं हेल्प के लिए तैयार रहेंगे लेकिन जब अमर उजाला ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को मिलाकर देखा तो या तो वे सिर्फ बजते रहे या फोन उठा तो समस्या के समाधान के बजाय सवाल दर सवाल किए गए। हेल्पलाइन नंबरों का क्या रिस्पांस मिला आप भी देखिए..
मनोविज्ञान केंद्र -9045820243
समय-11 बजे
परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र ने विद्यार्थियों के लिए 9045820243 हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लगातार फोन करने के बाद भी नंबर नहीं उठा। विद्यार्थियों ने भी नंबर न उठने की शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद शनिवार को मनोविज्ञान केंद्र में फोन जांच की गई। इसमें विद्यार्थियों की शिकायत सही साबित हुई। जब फोन ही उठेगा तो केंद्र विद्यार्थियों की समस्याएं कैसे सुनेगा। विद्यार्थी परेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है।
सीएमओ कं ट्रोल रूम- 0581 2553311
समय-शाम 3.04 बजे
शहर में बीमारी फै ल जाए या स्वास्थ्य संबंधी कोई जानकारी लेनी हो तो सीएमओ कार्यालय का नंबर नहीं मिलेगा। कंट्रोल रूम का फोन पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। इसकी जानकारी यहां के प्रभारी को भी नहीं है। शनिवार को जब संवाददाता ने 3.04 मिनट पर शाम को फोन किया तो नंबर आउट ऑफ सर्विस था। प्रभारी डॉ. डीपी सिंह को फोन किया तो उन्होंने बताया कि फोन ठीक है, लेकिन आउट ऑफ सर्विस बता रहा है इसकी जानकारी नहीं। उनको खुद तस्दीक करनी पड़ी तो बताया कि यह सोमवार को ठीक हो जाएगा। लाइन खराब थी।
विज्ञापन
बिजली विभाग- 8005489678
समय- शाम 6:36 बजे
बिजली विभाग की ओर से नगर में फाल्ट, वसूली और बिजली न आने की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। गर्मी में तो अधिकारियों की सीधी नजर में होने के चलते इसमें खूब फोन उठता है, लेकिन सर्दी में इसे ठंड लग जाती है। शनिवार को इस नंबर पर चार से पांच बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। ऐसे हालात में कंट्रोल रूम ठंडा हो तो पब्लिक का पारा चढ़ना लाजमी है।
नगर निगम-0581-2550076
समय-शाम 4.00 बजे
पार्षद शशी सक्सेना ने नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर शाम 4.00 बजे नाला चोक होने से गलियों में जलभराव की शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन पर फोन अटेंड करने वाले कर्मचारी ने शिकायतकर्ता का नाम पता और शिकायत की डिटेल पूछकर रजिस्टर में दर्ज कर ली। जब शिकायतकर्ता ने पूछा कि कब तक नाला साफ होगा तो कर्मचारी का जवाब था कि शिकायत रजिस्टर में दर्ज होने के बाद आगे बढ़ा देंगे। समस्या कब हल होगी, ये नहीं पता। पार्षद रुपेंद्र पटेल ने अपने वार्ड में अलाव की लकड़ी न पहुंचने की शिकायत करनी चाही तो कंट्रोल रूम नंबर अटेंड नहीं हुआ।
बीडीए-8190819003
समय- रात 9 बजे
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) में शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज सतीशचंद्र कोली हैं। उनसे जब हेल्पलाइन नंबर की जानकारी की गई तो बोले- हेल्पलाइन नंबर याद नहीं है। पांच मिनट में बता रहा हूं। कुछ देर इंतजार के बाद उन्होंने 8190819003 हेल्पलाइन नंबर नोट कराया। इस नंबर पर जब फोन कर समस्या बतानी चाही तो उधर से कोई दूसरी भाषा (दक्षिण भारतीय) में बात कर रहा था। जब इसके बारे में कंट्रोल रूम इंचार्ज से दोबारा बात की गई तो बोले- इसी नंबर पर हम शिकायत दर्ज करते हैं। पब्लिक में भी यही नंबर प्रचलित है।