फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The game of cutting green trees is going on with collusion.

Bareilly News: मिलीभगत से चल रहा हरे पेड़ों की कटाई का खेल

Sun, 23 Nov 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The game of cutting green trees is going on with collusion.
मीरगंज। थाना क्षेत्र के तिलमास गांव में हरे-भरे पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग की भूमिका कठघरे में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि परमिट जारी करने में भारी अनियमितता बरती गई। परमिट में जिन पेड़ों को सूखा और फलहीन दिखाकर कटान की अनुमति ली गई, वे मौके पर पूरी तरह हरे-भरे हैं। सत्य छुपाकर फर्जी रिपोर्ट के आधार पर कटान कराने पर क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि परमिट में 16 पेड़ों की अनुमति थी, लेकिन गांव वालों के अनुसार लगभग 24 पेड़ काट दिए गए, जिनमें नीम का पेड़ भी शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ काटने के बाद लकड़ी ठेकेदार अब परमिट से अधिक पेड़ों की जड़ें तक उखाड़ने की फिराक में है, ताकि मौके पर किसी भी पेड़ के खड़े होने के सबूत न बचें। ठेकेदार द्वारा लगातार मशीन और मजदूर मौके पर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में आशंका बढ़ गई है कि बची हुई जड़ें भी जल्द साफ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


--
आम के पेड़ों का परमिट जारी है। परमिट में जिन पेड़ों का उल्लेख है, वही काटे जा रहे हैं। यदि परमिट से अधिक पेड़ काटे जाने या जड़ें उखाड़ने की शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष मठपाल, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed