फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The funeral of mother and daughter took place in a sad atmosphere

Bareilly News: गमगीन माहौल में हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार

Sun, 28 Jul 2024 05:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
The funeral of mother and daughter took place in a sad atmosphere
बहेड़ी। एचटी लाइन की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह मां-बेटी की मौत से चुबकिया गांव के ग्रामीण गम में डूबे हुए थे। हर किसी की आंखें नम थीं। सकरस गांव के लोग भी आरती और तनु के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं, दोपहर बाद जब दोनों के शव बरेली पीएम हाउस से गांव पहुंचे तो परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन

चुबकिया गांव निवासी राजपाल की पत्नी आरती अपनी 12 वर्ष की बेटी तनु के साथ ननद के घर नामकरण संस्कार में शामिल होने सकरस गांव पहुंची थीं। दोपहर बाद मां-बेटी किसी काम से छत पर पहुंची। तभी घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार तनु के ऊपर गिर गया। उसे बचाने दौड़ी आरती भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध किया था।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के समय हल्का लेखपाल, ग्राम सचिव तथा देवरनियां थाने के पुलिस कर्मी एहतियातन मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर बिजली निगम ने एचटी लाइन को बरात घर से लेकर घटना वाले घर तक हटाकर रोड साइड से जोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed