{"_id":"69cecdd4b8212665160483d9","slug":"the-fragrance-of-jhumka-rice-permeates-ifeforeigners-captivated-by-the-vibrant-hues-of-red-and-yellow-chilies-bareilly-news-c-4-bly1053-856300-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईएफई में बिखरी झुमका चावल की खुशबू\nविदेशियों पर चढ़ा लाल-पीली मिर्च का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईएफई में बिखरी झुमका चावल की खुशबू विदेशियों पर चढ़ा लाल-पीली मिर्च का रंग
विज्ञापन
बरेली। लंदन में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल फूड एंड डि्रंक इवेंट (आईएफई)-2026 में बरेली की दो खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के उत्पाद झुमका बासमती और लाल मिर्च (78 नंबर) और पीली मिर्च ने विदेशियों को लुभाया। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन सीईओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश से चयनित पांच इकाइयों में से दो इकाई बरेली की रहीं।
गॉडसन ऑर्गेनिक फार्म के अनिल साहनी ने विकसित पेटेंट धान किस्म झुमका बासमती, लुप्तप्राय किस्म तिलक चंदन सुगंधित लघु दाना चावल का प्रदर्शन किया। इन किस्मों ने फ्रांस, यूके, पोलैंड, चीन, अमेरिका के खरीदारों को आकर्षित किया। निर्यात के लिए कई देशों के प्रतिनिधि से एमओयू भी हुए हैं। बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ मंडी परिषद के सचिव एवं निदेशक इंद्र विक्रम सिंह भी शामिल रहे।
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय अधीक्षक अंशिल सिन्हा के मुताबिक आयोजन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पादकों, आयातकों, रिटेलर्स, पाक कला विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर वैश्विक व्यापार, नवाचार, साझेदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
--
मिर्च को निखार रही एआई आधारित कलर सॉर्टेक्स मशीन
खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्पाइस विस्टा संचालक आकाश अग्रवाल ने इवेंट में लाल मिर्च (78 नंबर) और पीली मिर्च का प्रदर्शन किया। इसकी विशिष्ट सुगंध, प्राकृतिक रंग, संतुलित तीखेपन ने विदेशी खरीदारों को आकर्षित किया। साथ ही तेजा एस-17, एस-4 व अन्य कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया। बताया कि कंपनी में स्थापित एआई आधारित मिर्च कलर सॉर्टेक्स मशीन से कार्य तेजी से और गुणवत्तापूर्ण होता है।