फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stone pelting on kanwariyas footage of 100 cameras will decide who is responsible for the ruckus

बरेली में कांवड़ियों पर पथराव: 100 कैमरों की फुटेज से तय होंगे बवाल के जिम्मेदार, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Jul 2023 06:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2023 06:48 AM IST
सार

जोगी नवादा में हुए बवाल के पुलिस के पास यात्रा शुरू होने के स्थान से हंगामा व माहौल शांत होने तक की फुटेज मौजूद है। पथराव स्थल व आसपास के करीब सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। 

विज्ञापन
stone pelting on kanwariyas footage of 100 cameras will decide who is responsible for the ruckus
पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में रविवार को बवाल के दौरान पुलिस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। घटनास्थल के आसपास के सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई गई है। इसी के सहारे दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जोगी नवादा में रविवार दोपहर को कांवड़ियों पर पथराव कर दिया गया था, जिससे बवाल हो गया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जत्थे के साथ पुलिस शुरू से ही मौजूद थी। अचानक इस तरह की स्थिति बन गई कि पथराव हो गया। इस दौरान पुलिस के पास यात्रा शुरू होने के स्थान से हंगामा व माहौल शांत होने तक की फुटेज मौजूद है। पथराव स्थल व आसपास के करीब सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें घटना की वजह से लेकर आरोपियों के नाम पते पता करने लायक काफी साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस इसका परीक्षण करके उसी के हिसाब से कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष की कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं है। पुलिस अपनी कार्रवाई में असली दोषियों को ही सामने लाएगी। चाहे वह किसी पक्ष के हों।

दोनों पक्षों के कई लोग घायल

कांवड़ियों के पक्ष की ओर से करीब 15 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, अधिकतर के गुम चोटें ही आई हैं। दूसरे पक्ष के लोगों का दावा है कि सात लोग उनकी ओर के भी घायल हुए हैं।

बार्डर तक पहुंचाया, आज फिर चुनौती

बरेली पुलिस ने रात में इस जत्थे को बदायूं के बिनावर थाने की सीमा तक छोड़ा। वहां आगे बिनावर पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर पुलिस लौट आई। सोमवार को बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर ये जत्था वापस आएगा। वनखंडीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवड़िये इसी रास्ते से घर वापस जाएंगे। इस लिहाज से सोमवार का दिन फिर चुनौती भरा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed