फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The five backward blocks of the district will be connected to the mainstream of development

Bareilly News: विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे जिले के पिछड़े पांच ब्लॉक

Thu, 29 May 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The five backward blocks of the district will be connected to the mainstream of development
बरेली। जिले के पांच ब्लॉक विकास की मुख्य धारा से पिछड़े हैं। इनमें कौन से कार्यों की जरूरत है आदि बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाने की कवायद शुरू हो गई है। कार्ययोजना तैयार करने के लिए शासन स्तर से ब्लॉक वार नोडल अधिकारी भी नामित हो गए हैं, जो संबंधित ब्लाॅक में 30 मई से एक जून तक प्रवास कर योजना तैयार करेंगे। पिछड़े ब्लाॅकों में जैसे बेहड़ी, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां, दमखोदा (रिछा) व शेरगढ़ हैं।
विज्ञापन


26 मई को डीएम को शासन से बताया गया है कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने एवं इनको राज्य औसत से ऊपर लाने के लिए उनमें प्रगति का मूल्यांकन होना है। यह मूल्यांकन 5 बिंदुओं पर जैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाएं आदि के तहत 50 इंडीकेटर्स के आधार पर होगा। इसमें विशेष सचिव स्तर के अधिकारी नोडल बनाए गए हैं। इसके संबंध में जिले स्तर पर बैठक एवं चर्चा के लिए डीएम ने डीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया है। शासन से नामित अधिकारियों में बहेड़ी के लिए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीनेडा हरि प्रताप शाही, फतेहगंज पश्चिमी के लिए विशेष सचिव वित्त जयशंकर दुबे, मझगवां के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह नामित हुए हैं। इसी तरह मदखोदा ब्लाॅक के लिए अपर आयुक्त बरेली प्रीति जायसवाल, शेरगढ़ के लिए विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा अभिषेक सिंह द्वितीय को नामित किया गया है। डीएम ने इनके लाइजनिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। लाइजनिंग अधिकारी ब्लाॅक के नामित नोडल अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed