{"_id":"6580a1ee81526b0a3c05ef94","slug":"the-first-lover-is-in-jail-the-girl-went-with-the-second-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-1201-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहला प्रेमी जेल में बंद, दूसरे के साथ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहला प्रेमी जेल में बंद, दूसरे के साथ गई किशोरी
Tue, 19 Dec 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर किशोरी को खोजने की मांग की है। जानकारी में आया है कि किशोरी पांच महीने पहले एक युवक के साथ चली गई थी। आरोपी अभी जेल में है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का नवाबगंज निवासी रवि से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पांच महीने पहले वह प्रेमी के साथ चली गई। किशोरी के पिता ने रवि पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी को परिवार के साथ भेज दिया।
रवि इन दिनों जेल में है। इसी बीच किशोरी का एक अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। 18 दिन पहले किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चला। परेशान होकर परिवार ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर (अपराध) विनोद कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।