{"_id":"5a4557d24f1c1bee6a8b6748","slug":"the-first-day-of-the-new-year-will-be-dry-and-pleasant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुष्क और सुहावना होगा नए साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुष्क और सुहावना होगा नए साल का पहला दिन
बरेली।
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
माौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए साल का पहला दिन शुष्क और सुहावना होगा। 31 दिसंबर की रात कोहरे के साथ सर्दी रहेगी। सुबह थोड़ी देर कोहरा रह सकता है। दोपहर में धूप खिलेगी और पूरे दिन हल्की हवा चलती रहेगी, जिसमें ठंड का अहसास होगा। हालांकि, सूर्य देवता कुछ देर लुका-छिपी कर सकते हैं, लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।
बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 21.4 और रात का 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में कोहरा अधिक पड़ने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हवा में नमी अधिक होने से सर्दी का प्रकोप धूप में भी देखने को मिल रहा है। आगामी पांच दिन तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आसमान में कोहरे की धुंध जरूर छाई रहेगी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह की सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। रात में घना कोहरा पड़ेगा। सुबह देर से धूप निकलेगी। दिन का तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और रात का 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शाम का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्यम हवा भी चलेगी। कुल मिलाकर बारिश न होने से नए साल का पहला दिन धूप में हल्की ठंड के बीच सुहावना रहेगा।