फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The filling of the pit of the highway started in Fatehganj East, the highway was jammed for five hours

फतेहगंज पूर्वी में शुरू हुआ हाईवे के गड्ढे भरने का काम, पांच घंटे जाम रहा हाईवे

Sat, 05 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
The filling of the pit of the highway started in Fatehganj East, the highway was jammed for five hours
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मरम्मत का काम होने की वजह से दो बजे लगा जाम रात आठ बजे के बाद खुल पाया

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। एक अरसे से जाम में झाम में फंसा बरेली-लखनऊ हाईवे पर अब जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद जागी है। काफी फजीहत होने के बाद आगरा की फोरलेन निर्माण पीआरएल ने हाईवे पर हुए गड्ढों की सुध ली है। शुक्रवार दोपहर बाद कंपनी के कर्मचारियों ने फतेहगंज पूर्वी में हाईवे पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान वाहन रुक रुककर चलने की वजह से दो बजे के बाद हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया, जो रात आठ बजे के बाद खुल सका।

बरेली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में खस्ताहाल सड़क और बहगुल नदी पुल पर धंसी सड़क का आखिरकार कंपनी ने सुध ले ली है। शुक्रवार दोपहर बाद कंपनी ने बाईपास पर गड्ढों को भरने को काम शुरू कर दिया। हाईवे पर काम होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई, जिससे दोपहर करीब दो बजे के बाद जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस के फतेहगंज पूर्वी थाने के सामने सर्विस रोड बंद किए जाने की वजह से जाम और भीषण हो गया। इस दौरान बाईपास से ही वाहन रोक रोक कर गुजारने गए। रात करीब आठ बजे के बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed