फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The family of the state bird increased, 275 adults and 48 minor storks in the district

Bareilly News: राज्यपक्षी का कुनबा बढ़ा, जिले में 275 वयस्क और 48 अवयस्क सारस

Thu, 29 Jun 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 29 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
The family of the state bird increased, 275 adults and 48 minor storks in the district
बरेली। जिले में भले ही राज्यपक्षी सारस के हादसों में मरने के मामले सामने आ रहे हों, लेकिन वन विभाग की गणना में उनका कुनबा बढ़ रहा है। 26 और 27 जून को की गई गणना में जिले में 16 सारस ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की ग्रीष्मकालीन गणना में जिले में 307 सारस मिले थे। इस दौरान 24 मार्च 2023 को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक सारस घायल मिला था। बाद में उसकी मौत हो गई। 28 मई को बदायूं रोड पर गांव महेशपुरा में तालाब के पास भी घायल अवस्था में सारस मिला था। बाद में उसकी भी मौत हो गई थी। अब वन विभाग ने 26 और 27 जून को जिले की छह रेंज में सुबह 6 से 8 और शाम 4 से 6 बजे तक शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और वन्य जीव प्रेमियों के सहयोग से सारस की गणना कराई। इस दौरान जिले में 275 वयस्क और 48 अवयस्क सारस मिले हैं। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि सारस की संख्या में वृद्धि हुई है। यह प्रारंभिक आंकड़े हैं। दो दिन की गणना के बाद मिले आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed