फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The family did not return to the village even on the second day, the accused was not arrested

Bareilly News: दूसरे दिन भी गांव नहीं लौटा परिवार, आरोपी गिरफ्तार नहीं

Sat, 24 Jun 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 24 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The family did not return to the village even on the second day, the accused was not arrested
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और मारपीट की घटना का शिकार परिवार दूसरे दिन भी गांव नहीं लौटा है। रिपोर्ट लिखने के तीसरे दिन भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। खुफिया अमले की टीम ने शुक्रवार को गांव जाकर जांच की।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने गांव के ही रहने वाले छह सगे भाइयों पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट बुधवार को दर्ज की थी। इसके बाद गांव पहुंची महिला और उसके परिवार को आरोपियों ने दौड़ा लिया। परिवार ने पड़ोस के गांव में शरण ली थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार घरेलू सामान और पशुओं को लेकर गांव छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया। शुक्रवार शाम तक गांव वापस नहीं लौटा। उनके घरों में ताले लगे हैं।
विज्ञापन

मामला सुर्खियों में आने के बाद शुक्रवार को खुफिया अमले की टीम गांव पहुंची। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बताते हैं टीम जब गांव में घूम रही थी उस समय भी आरोपी पक्ष गांव में ही मौजूद था। आरोपियों का गांव में इतना आतंक है कि कोई ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इंस्पेक्टर बोले- पेशबंदी का लग रहा मामला, दोषी बचेंगे नहीं
सिरौली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के पति और जेठ हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। जेठानी पहले से मायके में हैं, अब महिला भी अपने मायके चली गई है। महिला के मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान करा रहे हैं, इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे। मामला दो पक्षों की पेशबंदी है जिसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है, तहरीर मिलते ही उसके मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed