{"_id":"691f825bdc88e1a1e303b28f","slug":"the-entry-of-cold-air-stopped-night-temperature-increased-by-one-degree-bareilly-news-c-4-vns1074-770517-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्द हवा का प्रवेश थमा, एक डिग्री बढ़ा रात का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्द हवा का प्रवेश थमा, एक डिग्री बढ़ा रात का पारा
विज्ञापन
बरेली। उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवा से अब रात में ठिठुरन का अहसास कम हुआ है। बृहस्पतिवार को रात का पारा एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सप्ताह भर राहत का अनुमान जताया है।
बृहस्पतिवार को भोर में हल्का-घना कोहरा रहा। सुबह आठ बजे से हल्की धूप निकलने लगी और कोहरा कम होने लगा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप ने हल्की गर्माहट का अहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम पांच बजे के बाद हवा ठंड का अहसास कराने लगी लेकिन शीतलहर का प्रकोप नहीं रहा। रात में भी बीते दिनों के सापेक्ष ठंड का अहसास कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी हिमालय की सर्द हवा का प्रवेश थमने के बाद तापमान में बढ़त जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
-- -
मौसम इनपुट
26.6
12.1
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा।
सुबह 6:39
शाम 5:17